Amratpur News: गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। बदायूं मार्ग पर चित्रकूट डिप के निकट ढाई फीट से अधिक पानी तेज धार से बह रहा है। इससे चालकों को वाहन निकालने में परेशानी हो रही है। तटवर्ती गांव के कई घरों में पानी भर जाने से ग्रामीणों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वर्षा ने बाढ़ पीड़ितों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। वर्षा में राशन व ईंधन भीग गया है भोजन पकाने तक को जगह नहीं बची है।
सड़कों पर तालाब जैसे हालात ग्रामीणों का आना-जाना हुआ मुश्किल:
गंगा का जलस्तर बुधवार को पांच सेंटीमीटर बढ़कर खतरे के निशान के करीब 137 मीटर पर पहुंच गया। गंगा का खतरे का निशान 137.10 मीटर पर दर्ज है। केंद्रीय आयोग की रिपोर्ट के अनुसार नरौरा बांध ने 77,233 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा है। बिजनौर बैराज से 44,168 क्यूसेक और हरिद्वार बंदरगाह से 59,110 क्यूसेक जल निकाला गया है।
इससे गंगा का जलस्तर अधिक हो सकता है। उधर, रामगंगा का जलस्तर पांच सेंटीमीटर गिरकर समुद्र तल से 136 मीटर ऊंचाई पर पहुंच गया है, जो 136.60 मीटर से 60 सेंटीमीटर नीचे है, जो चेतावनी बिंदु है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से बदायूं मार्ग पर चित्रकूट डिप पर ढाई फीट से अधिक पानी तेज धार से बहने लगा है। दोपहिया वाहनों के साइलेंसर में पानी भर जाने से बाइक बंद हो जाती हैं।
तटवर्ती गांव हरसिंहपुर कायस्थ, तीसराम की मड़ैया, सुंदरपुर, कछुआ गाढ़ा, सैदापुर पटटी भरखा, आशा की मड़ैया, सबलपुर, रामपुर, जोगराजपुर, जगतपुर, बमियारी, चित्रकूट, अंबरपुर, पश्चिमी गौटिया, माखन नगला, करनपुर घाट, कुडरी सारंगपुर व मंझा की मड़ैया में बाढ़ का पानी भर गया है। लोग नाव के सहारे घरेलू सामान ले रहे हैं। अंबरपुर के जयपाल, संतोष, राकेश, अरविंद व गिरीश के घरों में पानी भरने से ग्रामीण मकान की छत या सड़क के किनारे मोमिया तानकर गुजर कर रहे बुधवार को वर्षा ने बाढ़ पीड़ितों मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
करीब एक माह से भरा पानी:
तटवर्ती गांव के खेतों में करीब एक माह से पानी भरा है। जिससे गन्ना की फसल खराब होने की आशंका है। ग्रामीण मवेशियों के चारे की तलाश में दिन भर भटकते हैं। एसडीएम अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बाढ प्रभावित गांवों में आवागमन के लिए नाव उपलब्ध कराई गई हैं। लेखपालों को बाढ़ प्रभावित गांवों में रुकने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे पीड़ित की तत्काल मदद की जा सके।
Divya: मेरा नाम दिव्या है। मैं फर्रुखाबाद की रहने वाली हूँ और मेरे को सबसे ज़्यादा बाइक और कार के बारे में लिखना बहुत पसंद है। मेरे को ब्लॉगिंग करते हुए लगभग 2 साल हो गए हैं। जिस कारण मेरे को दूसरो से अधिक जानकारी है जिसको मैं लोगों को ब्लॉग के माध्यम से पहुँचाती हूँ।