बांग्लादेश में अब सेना पर भी हमला नौ घायल: आपको बता दें की घायलों में चार अफसर हैं और दो वाहनों में तोड़फोड़ एक जलाया गया, वही सेना ने की फायरिंग, हिंदुओं के चार गांव जलाए गए। जैसा की आप सब लोग जानते हैं की बांग्लादेश में हिंसा और अराजकता का माहौल बरकरार है रविवार को गोपालगंज इलाके में सेना के गश्ती वाहनों पर हमला हो गया।
चार अधिकारियों और पांच सैनिकों के घायल होने की सूचना है। सेना के एक वाहन को जला दिया गया, जबकि दो वाहन तोड़फोड़ के शिकार हुए हैं। सेना को स्थिति नियंत्रित करने के लिए फायरिंग करनी पड़ी। सेना के जनसंपर्क निदेशालय ने हमले की पुष्टि की है।
हमले चार, पाँच और छह अगस्त को हुए:
देश के दूरदराज के इलाकों से भी अब हिंदुओं और आवामी लीग के कार्यालयों पर हमले जारी है। यह हमले चार, पाँच और छह अगस्त को हुए। दिनाजपुर जिले में हिंदुओं के चार गांव को जलाया गया। देश में हजारों लोग भय के वातावरण में छुपकर रहने के लिए मजबूर हैं। इस बीच अमेरिका के विदेश मंत्री एटनी बिलंकन ने कहा है कि बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर हमले रोके जाए। बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार को हटाने के लिए हुए आंदोलन के दौरान हुई हिंसा और उपद्रव अब भी जारी है।
आंदोलनकारियों के इशारे पर बनी और कार्य कर रही अंतरिम सरकार विश्वास और सुरक्षा व्यवस्था कायम करने सफल नहीं हुई है। 50 पुलिसकर्मियों के मारे जाने और सैकड़ो के घायल होने के बाद पुलिसकर्मी थाने छोड़कर भाग गए थे। जो अब तक नहीं लौटे हैं अंतरिम सरकार सेवा की निगरानी में पुलिसकर्मियों की वापसी करा रही है।
ढाका – गोपालगंज राजमार्ग पर जाम की सूचना पर सेना का गश्ती दल गोपीनाथपुर कस्बे में पहुंचा था। सैन्य कर्मियों ने जाम खुलवाने की कोशिश की तो लोग उग्र हो उठे और उन्होंने सैन्यकर्मियों पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया व पथराव किया।
Read More:- OMG! Aadhar Card में पता बदलने का नया और झक्कास तरीका.. जानिए कैसे सिर्फ 2 मिनट में!
हमले में सेना के चार अधिकारियों और पांच सैनिक घायल:
हमले में सेना के चार अधिकारियों और पांच सैनिक घायल हुए हैं। इसके बाद सैन्यकर्मियों में फायरिंग कर लोगों को भगाया। अतिरिक्त सैन्य टुकड़ी के पहुंचने के बाद स्थिति नियंत्रण में आई। सेना की गोली से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सेना और बांग्लादेश के अखबार द डेली स्टार ने राजमार्ग पर जाम लगाने का कारण स्पष्ट नहीं किया है।
इस बीच बांग्लादेश के अंतरिम सरकार ने भ्रामक सूचनाए प्रसारित कर रहे मीडिया को कार्रवाई की चेतावनी दी है। कहां है कि गलत सूचनाओं देने वाले अखबारों और टीवी चैनलों को बंद कर दिया जाएगा।
Divya: मेरा नाम दिव्या है। मैं फर्रुखाबाद की रहने वाली हूँ और मेरे को सबसे ज़्यादा बाइक और कार के बारे में लिखना बहुत पसंद है। मेरे को ब्लॉगिंग करते हुए लगभग 2 साल हो गए हैं। जिस कारण मेरे को दूसरो से अधिक जानकारी है जिसको मैं लोगों को ब्लॉग के माध्यम से पहुँचाती हूँ।