Flipkart से ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों के लिए एक नई खबर सामने आई है जो लोगों को थोड़ा सा उदास कर सकती है। अब Flipkart से ऑर्डर करने पर ग्राहकों को 3 रुपए का चार्ज देना पड़ेगा। इस चार्ज की वजह से कई लोग सोच रहे हैं कि यह किसलिए लिया जा रहा है और इसका क्या असर होगा। तो चलिए जानते है इस चार्ज की पूरी जानकारी और इसके पीछे की वजह जानते हैं।
क्यों लिया जा रहा है 3 रुपए का चार्ज?
आपको बता दें की Flipkart ने इस नए चार्ज को ‘Platform Fee’ का नाम दे दिया है। कंपनी का कहना है कि यह चार्ज ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए लागू किया गया है। इस चार्ज का खास मकसद है प्लेटफार्म की मेंटेनेंस और ग्राहकों को बेहतर शॉपिंग का मज़ा देना। इससे Flipkart को अपनी सेवाओं को और भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
Read More:- Chowkidar New Vacancy 2024: मैट्रिक पास वाले जल्दी करे आवेदन, चौकीदार के 357 पदों पर आई भर्ती
कब से लागू हुआ यह चार्ज?
यह चार्ज 17 अगस्त 2024 से लागू हो चुका है। इसका मतलब है कि जो भी ग्राहक Flipkart से किसी भी तरह का ऑर्डर करेंगे उन्हें 3 रुपए ज़्यादा देने होंगे। चाहे वह कोई छोटा प्रोडक्ट हो या बड़ा सभी ऑर्डर्स पर यह चार्ज लागू होगा।
क्या हर प्रोडक्ट पर लगेगा यह चार्ज?
हां यह चार्ज हर ऑर्डर पर लागू होगा चाहे वह कपड़े हों, इलेक्ट्रॉनिक्स हो या फिर कोई ग्रॉसरी आइटम। अगर आप एक ही ऑर्डर में कई प्रोडक्ट्स खरीदते हैं तो भी आपको केवल 3 रुपए का चार्ज ही देना होगा।
इस चार्ज का असर ग्राहकों पर:
हालांकि 3 रुपए की रकम सुनने में छोटी लग सकती है लेकिन जो लोग अक्सर छोटे-छोटे ऑर्डर करते हैं उनके लिए यह थोड़ा सा परेशान करने वाला हो सकता है। खासकर उन ग्राहकों के लिए जो पहले से ही प्रोडक्ट्स की कीमत और डिलीवरी चार्ज के कारण परेशान होते थे।
Read More:- Badlapur Case: बदलापुर में यौन शोषण पर जनता का उबला गुस्सा.. सड़कों पर उतरी भीड़ ने बदल डाली तस्वीर..
निष्कर्ष:
Flipkart का यह नया चार्ज ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने के उद्देश्य से लागू किया गया है। हालांकि यह चार्ज छोटा है लेकिन इससे Flipkart की ओर से दिए जाने वाले शॉपिंग अनुभव में सुधार हो सकता है। यह जरूरी है कि ग्राहक इस बदलाव को समझें और इसे शॉपिंग के अनुभव का हिस्सा मानें।
FAQs:
Flipkart पर किस प्रकार के ऑर्डर पर यह चार्ज लगेगा?
हर प्रकार के ऑर्डर पर 3 रुपए का चार्ज लगेगा।
क्या यह चार्ज रिफंडेबल है?
नहीं, यह चार्ज रिफंडेबल नहीं है।
क्या एक ऑर्डर में कई प्रोडक्ट्स होने पर अलग-अलग चार्ज लगेगा?
नहीं, एक ही ऑर्डर पर 3 रुपए का चार्ज लगेगा चाहे कितने भी प्रोडक्ट्स हों।
कब से यह चार्ज लागू हुआ है?
यह चार्ज 17 अगस्त 2024 से लागू हुआ है।
Divya: मेरा नाम दिव्या है। मैं फर्रुखाबाद की रहने वाली हूँ और मेरे को सबसे ज़्यादा बाइक और कार के बारे में लिखना बहुत पसंद है। मेरे को ब्लॉगिंग करते हुए लगभग 2 साल हो गए हैं। जिस कारण मेरे को दूसरो से अधिक जानकारी है जिसको मैं लोगों को ब्लॉग के माध्यम से पहुँचाती हूँ।