2024 TVS Jupiter 110 Launched at Rs 73700 in India: जैसा की आप सब जानते है की TVS ने अपने पॉपुलर स्कूटर Jupiter 110 का 2024 मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है। इस नए वर्जन की कीमत अपने भारतीय बाजार में ₹73,700 रखी गई है। TVS Jupiter भारतीय मार्केट में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस और आरामदायक राइड के लिए काफी ज़्यादा चर्चा में है। इस स्कूटर में कई नए फीचर्स और अपग्रेड्स शामिल किए गए हैं जो इसे और भी आकर्षक बनाते हैं।
2024 TVS Jupiter 110 का इंजन:
इस स्कूटर में 109.7cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 7.88 bhp की पावर और 8.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन BS6 फेज़ 2 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप है जिससे यह पर्यावरण के लिए काफी अच्छा बन जाता है।
2024 TVS Jupiter 110 माइलेज और रेंज:
आपको बता दें की यह स्कूटर अच्छी माइलेज देने के लिए जाना जाता है। 2024 TVS Jupiter 110 लगभग 55-60 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देता है। एक फुल टैंक में यह स्कूटर 300 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है।
2024 TVS Jupiter 110 टॉप स्पीड:
इस स्कूटर की टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह शहर के अंदरूनी रास्तों के साथ-साथ हाइवे पर भी अच्छा परफॉर्म करता है।
2024 TVS Jupiter 110 डिज़ाइन और इंटीरियर:
2024 TVS Jupiter 110 का डिजाइन पहले के मुकाबले और भी स्टाइलिश और मॉडर्न हो गया है। इसमें नए ग्राफिक्स और आकर्षक कलर ऑप्शन्स दिए गए हैं। स्कूटर में डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी हेडलाइट्स, और यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी शामिल हैं। चौड़ी और आरामदायक सीट और स्पेसियस फुटबोर्ड, इसे लंबी यात्रा के लिए भी बढ़िया बनाते हैं।
Read More:- Chowkidar New Vacancy 2024: मैट्रिक पास वाले जल्दी करे आवेदन, चौकीदार के 357 पदों पर आई भर्ती
2024 TVS Jupiter 110 सुरक्षा के फीचर्स:
सुरक्षा के लिहाज से इस स्कूटर में डिस्क ब्रेक का ऑप्शन दिया गया है जो बेहतर ब्रेकिंग परफॉर्मेंस देता है। इसके अलावा इसमें साइड स्टैंड इंडिकेटर और एलईडी टेल लाइट्स जैसे फीचर्स भी शामिल हैं जो राइडर की सुरक्षा को और बढ़ाते हैं।
निष्कर्ष:
2024 TVS Jupiter 110 एक बेहतरीन स्कूटर है जो कम कीमत, ज़्यादा माइलेज और स्टाइलिश डिजाइन के साथ आता है। ₹73,700 की शुरुआती कीमत पर यह स्कूटर उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है जो अपने पैसो की बचत करना चाहते है और उनका बजट भी ज़्यादा नहीं है। इसके नए फीचर्स और अपडेट्स इसे और भी बेहतर बनाते हैं।
FAQs:
2024 TVS Jupiter 110 की कीमत क्या है?
इस नए स्कूटर की कीमत लगभग लगभग ₹73,700 एक्स-शोरूम है।
इस स्कूटर का माइलेज कितना है?
इस स्कूटर का माइलेज लगभग लगभग 55-60 किलोमीटर प्रति लीटर है।
इसकी टॉप स्पीड क्या है?
इस स्कूटर की टॉप स्पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा है।
इंजन की क्षमता क्या है?
इस स्कूटर की इंजन क्षमता 109.7cc है।
Divya: मेरा नाम दिव्या है। मैं फर्रुखाबाद की रहने वाली हूँ और मेरे को सबसे ज़्यादा बाइक और कार के बारे में लिखना बहुत पसंद है। मेरे को ब्लॉगिंग करते हुए लगभग 2 साल हो गए हैं। जिस कारण मेरे को दूसरो से अधिक जानकारी है जिसको मैं लोगों को ब्लॉग के माध्यम से पहुँचाती हूँ।